मध्य प्रदेश निषादराज छात्रवृत्ति योजना 2023 छात्र पंजीकरण | Nishad Raj Scholarship Apply

MP-Nishadraj-Scholarship-Scheme
MP-Nishadraj-Scholarship-Scheme

MP Nishadraj Scholarship Scheme 2023-: प्रिय पाठकों, जैसा की आप सभी जानते ही हो की हम यहां आपको सभी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हैं।आज हम आपके लिए “मध्य प्रदेश निषादराज छात्रवृत्ति योजना” की जानकारी लेके आये हैं। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार ने सभी मछुआरों के बच्चों के लिए शुरू की है। मध्य प्रदेश फिशरीज फेडरेशन वर्किंग कमेटी ने अपनी बैठक में “Nishadraj Chhatravriti Yojana” शुरू करने की मंजूरी दी। यह योजना मछुआरों के बच्चों के लिए है। इस योजना के तहत, मध्य प्रदेश सरकार उच्च अध्ययन के लिए मछुआ समुदाय के सभी लड़कियों / लड़कों को 20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।

मध्य प्रदेश निषादराज छात्रवृत्ति योजना का लाभ तब भी ले सकते हैं यदि अपने किसी अन्य छात्रवृत्ति में आवेदन किया हो। सरल शब्दों में छात्र अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के साथ इस छात्रवृत्ति योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। “MP Nishadraj Scholarship Scheme” मछुआरों के समुदाय के विकास के साथ तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देगी। इस योजना का प्राथमिक फोकस स्कूलों में ड्रॉप-आउट दरों को कम करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। निषादराज छात्रवृति योजना मध्य प्रदेश ऑनलाइन पंजीकरण से जुडी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

मध्य प्रदेश निषादराज छात्रवृत्ति योजना 2023

Madhya Pradesh Nishadraj Scholarship Scheme 2023 – निषादराज छात्रवृत्ति योजना को उन सभी छात्रों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। जो अपने परिवार की आर्थिक तंगी के चलते अपनी शिक्षा को छोड़ देते हैं। एमपी सरकार ऐसे छात्रों को “MP Nishadraj Scholarship Scheme” के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देगी। यह छात्रवृति योजना राज्य के मछुआरों के विकास के लिए एक अहम भूमिका निभाएगी।

योजना का नाम   निषादराज छात्रवृत्ति योजना
राज्य   मध्य प्रदेश
शुरू की गयी   पूर्व-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा
 उदेश्य  तकनीकी रूप से शिक्षा को बढ़ावा देना
लाभार्थी   मछुआरों के बच्चे
लाभ   20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति
वेबसाइट   यहां क्लिक करें
एमपी निषादराज छात्रवृति योजना की विशेषताएं-

Features of MP Nishadraj Scholarship Scheme – निषादराज छात्रवृति योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं।

  1. यह योजना मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए है और इसलिए यह योजना केवल मछुआरों के बच्चों के लिए लागू है।
  2. माध्यमिक स्तर तक की सभी लड़कियों / लड़कों को सामान्य विषयों के लिए 10,000 रुपये प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  3. सभी स्नातक छात्रों को तकनीकी विषयों के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रति वर्ष 20,000 रुपये का वित्तीय अनुदान मिलेगा।
  4. योजना का प्राथमिक उद्देश्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और मछुआरा समुदाय के उत्कृष्ट छात्रों को लाभान्वित करना है।
  5. पहले के मछुआरों के बच्चे जो अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठा रहे थे, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं थे।
  6. अब ऐसे सभी छात्र इस छात्रवृत्ति के साथ अन्य योजनाओं से भी वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इस प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है।
MP-Nishadraj-Scholarship-Scheme
MP-Nishadraj-Scholarship-Scheme
मप्र निषादराज छात्रवृति योजना ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण-

MP Nishadraj Scholarship Scheme 2023 Online Application/Registration – योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो इस प्रकार से हैं:

  • सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • MP Scholarship Portal में जाने के लिए नीचे लिंक में क्लिक करें।

MP-NISHADRAJ-SCHOLARSHIP-SCHEME 

  • यहां क्लिक करने पर आपके सामने एक पेज खुलेगा।
  • यहां आपको निषादराज छात्रवृति योजना का आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
  • अब योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सभी जानकारी भरनी होंगी और सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने होंगे।
  • फिर पूर्णरूप से भरे आवेदन पत्र को मत्स्य पालन विकास विभाग के कार्यालय में जमा करवा दें।

यह भी पढ़ें: [लिस्ट] मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना सूची 2023-21

प्रिय पाठकों, आपको हमारा आर्टिकल “मध्य प्रदेश निषादराज छात्रवृत्ति योजना 2023 (MP Nishadraj Scholarship Scheme)” कैसा लगा। यदि आपके मन में इससे संबंधित कोई प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी राज्यों की छात्रवृत्ति योजनाओं की सबसे पहले व सही जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.scholarship4study.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-

Tags related to this article
Categories related to this article
All Scholarships

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top